
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के एक गांव में दस वर्षीय बच्ची से कथित रूप से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार पालमपुर के कंडी इलाके के एक गांव में एक युवक अपने दोस्त के साथ एक बच्ची के पिता की हुई मौत पर शोक जताने गया था। बच्ची के पिता का देहांत एक कार दुर्घटना में हुआ था। लेकिन जब बच्ची अपने कमरे में अकेली थी तो युवक ने मौका पाकर बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। बच्ची की माता व दादी ने इन युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो यह दोनों उन्हें धक्का देकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।
