छेज गांव में घासनी में मिला अज्ञात शव

धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र की तनेहड़ पंचायत के छेज गांव में बुधवार को अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त गरीब दास निवासी अमरोहा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह छेज गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए घासनी में गई थीं। घासनी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से महिलाओं ने इसकी सूचना अपने घरवालों को दी। गांव के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और धर्मपुर चौकी पुलिस को सूचित किया। चौकी प्रभारी नसीब सिंह पुलिस दल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतक की जेब से पुलिस को एक डायरी बरामद हुई। इसमें मौजूदा टेलीफोन नंबरों पर संपर्क कर मृतक की शिनाख्त हो पाई है। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया से शव मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि शव की शिनाख्त हो गई है।

Related posts