छिंज मेले के दौरान बस अड्डे में प्रवेश बंद होगा

सिहुंता (चंबा)। सिहुंता छिंज मेला व स्टार नाइट कमेटी की बैठक कमेटी के प्रधान सरजीवन महाजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सोमवार को होने वाले छिंज मेले व स्टार नाइट कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इसके अलावा छिंज मेला स्थल का भी निरीक्षण किया गया। छिंज मेला कमेटी के प्रचार एवं प्रसार सचिव सुभाष जरयाल ने बताया कि सोमवार को होने वाले छिंज मेले में देश भर के पहलवान हिस्सा लेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या के दौरान बालीवुड स्टार राजीव थापा लोगों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से सिहुंता चौगान को मेले के लिए खाली करवा दिया गया है। वाहन चालकों व कारोबारियों को अपना सामान उठाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन बजे से दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। उन्होंने समस्त पहलवानों से अपील की है कि निर्धारित समय पर अखाड़े में पहुंच जाएं। मेले के दौरान बस स्टैंड में प्रवेश वर्जित रहेगा। वाहन चालक नौण चौक तक ही प्रवेश कर सकते हैं। इस अवसर पर ओंकार चौहान, मनोज महाजन, चमन सिंह, रिंकू मेहरा, विक्रम महाजन, केडी ठाकुर, शशि महाजन, करतार सिंह और नरूप गुलेरिया मौजूद रहे।

Related posts