
करसोग (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय के साथ लगती पंचायत ममेल में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकशी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करसोग पुलिस के अनुसार उपतहसील निथर के साथ लगते बगैला गांव के 22 वर्षीय दिनेश पुत्र तेगी राम ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। मृतक दिनेश करसोग कालेज मेें बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। इसके साथ उसकी बहन भी रहती थी। बहन वार्षिक परीक्षा देने के बाद अपने घर चली गई थी। दिनेश कमरे में अकेला ही था। शनिवार सुबह जब मकान मालिक को लगा कि रोज की तरह छात्र अभी तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसे दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई भी आवाज नहीं आई। इस पर मकान मालिक को कुछ संदेह हुआ उसने थाना करसोग को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर कमरे के अंदर लगी चिटकनी तोड़ कर दरवाजा खोला तो देखा तो छात्र दिनेश फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने तुुरंत इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी। परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार की अगुवाई में पुलिस शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए करसोग अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक खुदकशी करने के कारणों का पता नहीं लगा है।
