

उन्होंने विवि प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि परिसर में गुंडागर्दी और हुल्लड़बाजी करने वाले को किसी सूरत में बक्शा न जाए। उन्होंने छात्रावासों में अवैध रूप से रहने वाले छात्र नेताओं को बाहर निकालने और ऐसे छात्रों की मदद करने वालों का आवंटन रद्द करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र राजनीति का मतलब यह नहीं कि बाहर के मामलों को लेकर माहौल खराब किया जाए। उन्होंने कहा कि विवि शिक्षकों का चुनाव लड़ने के अधिकार को सरकार अध्यादेश में बदलाव कर समाप्त करने जा रही है। विश्वविद्यालय ऐसे तत्वों को चिन्हित करके उनकी सेवाएं निरस्त करेगा। सीएम ने चेताया कि शिक्षक और छात्र राजनीति से दूर रहें।
सीएम बोले, दूर होंगी रूसा की खामियां

उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। आगे भी कोशिश जारी रहेगी। छात्रों की हर समस्या का निदान किया जा रहा है। रूसा को लेकर जो दिक्कतें हैं, उन पर सरकार गंभीरता से काम करेगी।
इस सिस्टम में विषय चयन, रिजल्ट और परीक्षाओं को लेकर जो भी छात्रों की दुविधा है उसका गंभीरता से समाधान किया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा अच्छे अंक जरूरी नहीं

शिक्षा मनुष्य को ज्ञानवान बनाने के साथ-साथ उनमें प्रगतिशील दृष्टिकोण भी विकसित करती है। उन्होंने कहा कि सही मायनों में शिक्षा का उद्देश्य तब पूरा होता है, जब व्यक्ति को सही अर्थों में ज्ञान प्राप्त हो।
शिक्षकों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे समाज और छात्र के लिए आदर्श होते हैं। शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए शिक्षक ईमानदारी और समर्पण भावना से उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कार्य करें।
