छात्र-छात्राओं को देंगे आर्थिक सहायता

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री राहत कोष से राज्य के आपदाग्र्रस्त क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद के रूप में 500-500 रुपये दिए जाएंगे। यह मदद कक्षा एक से 12 तक में पढ़ने वाले बच्चे को मिलेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरी शंकर वर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आपदाग्रस्त क्षेत्रों के निर्धारण के लिए समिति गठित की गई थी। समिति की ओर से ऊखीमठ ब्लॉक के समस्त विद्यालयों को आपदाग्रस्त विद्यालयों में शामिल किया गया है, जबकि अगस्त्यमुनि और जखोली ब्लॉक में उन क्षेत्र के विद्यालय शामिल किए गए हैं, जो सड़क से कटे हुए हैं या आपदा प्रभावित हैं। क्षेत्रों का चयन राजस्व विभाग से प्राप्त कट ऑफ विलेज की सूची से समिति ने किया है।

Related posts