छात्राओं को बांटी एफडी

रुद्रप्रयाग। बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत जीआईसी रतूड़ा में 45 छात्राओं को एफडी वितरित की गई। डीएम विजय कुमार ढौंडियाल ने छात्राओं को एफडी दी। जीआईसी सभागार में हुए कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत मैदानी इलाको में छात्राओं को साइकिल और पर्वतीय क्षेत्रो में 2850 रुपये की एफडी वितरित की जा रही है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह, जिला पंचायत सदस्य ममता कुंवर और राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद जगवाण ने भी विचार रखे। संचालन ओपी सेमवाल ने किया। वहीं जीआईसी रुद्रप्रयाग में भी पांच छात्राओं को एफडी बांटी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसएस भंडारी समेत विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं

Related posts