छात्रसंघ चुनाव : 17 ने किया नामांकन

गोपेश्वर। पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 17 छात्रों ने नामांकन किया। नामांकन के लिए उम्मीदवारों के साथ छात्रों का खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान महाविद्यालय गेट से चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर करीब आधे घंटे जाम की स्थिति बनी रही।
पीजी कॉलेज छात्र संघ चुनावों के लिए शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए 17 नामांकन किए गए। छात्र संघ चुनावों में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए मनमोहन सिंह, सुशील कुमार, जगदीश सिंह, विक्रम सिंह राणा, सत्यपाल सिंह, सुशील कुमार, अध्यक्ष के लिए सुबोध सकलानी, प्रकाश रावत, कृष्ण सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, सुबोध नेगी, धीरेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष के लिए संदीप बिष्ट और आस्तिक सती, सचिव के लिए संदीप नेगी, जोत सिंह बिष्ट, आलोक नैथानी, कोषाध्यक्ष के लिए गौरव पंवार, गणेश बिष्ट ने नामांकन करवाया। वहीं सह सचिव पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी भूपेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। महाविद्यालय छात्र संघ प्रभारी डा. डीसी नौटियाल ने बताया कि शनिवार को नाम वापसी के लिए दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित की गई है।

Related posts