
कोटद्वार। डिग्री कालेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान 9 अगस्त को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बाहर कुछ छात्रों में हुई मारपीट में पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को देर शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में जितेंद्र बिष्ट ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उसके साथ मारपीट के साथ गाली गलौज व मोबाइल छीनने की कोशिश की शिकायत की गई थी।
मारपीट के मामले में छात्र दिव्यांशु व सूर्यमणी के साथ पांच अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट में इन दो छात्रों के साथ अन्य लोग भी शामिल बताए गए हैं। जिनके नामों की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है। छात्रसंघ चुनाव के दौरान कई ऐसे छात्र भी थे जो कालेज में पढ़ते ही नहीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147/323/392/504 के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है।
