छात्रवृत्ति घोटाले के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी अब फर्जी डिग्री मामले में आ गए जांच के दायरे में

छात्रवृत्ति घोटाले के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी अब फर्जी डिग्री मामले में आ गए जांच के दायरे में

शिमला
छात्रवृत्ति घोटाले के बाद अब फर्जी डिग्री मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच के दायरे में आ गए हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी की अब तक की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि पांच लाख से ज्यादा फर्जी डिग्री बेचने के आरोपों में उलझे मानव भारती विश्वविद्यालय के रैकेट में परोक्ष रूप से शिक्षा विभाग के अधिकारियों का भी रोल था।

जांच में पता चला है कि मामले में शिक्षा विभाग के पास भी कुछ फर्जी डिग्री शिकायतें पहुंचीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने उसे तरजीह नहीं दी। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी विभागीय स्तर पर हुई कोताही और अफसरों की कार्यशैली की भी जांच कर रही है।
जांच अधिकारी इस बात को परखना चाह रहे हैं कि कैसे एक विश्वविद्यालय ने फर्जी डिग्री का इतना बड़ा रैकेट खड़ा कर दिया और विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जाहिर है बिना विभागीय मिलीभगत के ऐसा होना संभव नहीं है।
इसी वजह से अब शिक्षा विभाग भी एसआईटी की जांच के दायरे में आ गया है। बता दें कि सीआईडी के एडीजी एन वेणुगोपाल की अध्यक्षता में गठित एसआईटी विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री के गोरखधंधे की जांच में जुटी हुई है।

 

Related posts