छह रुपये में चाय, 45 रुपये में खाना

रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी कैप्टन जेएम. पठानिया ने किन्नौर जिले के सभी बाजारों में बिकने वाले खाद्य एवं पेय वस्तुओं के दामों की तय सूची जारी की है। सभी प्रकार के करों और अन्य चार्जेज सहित अधिकतम दाम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं। इसके तहत चाय प्रति कप जहां छह रुपये मिलेगी वहीं खाना फुल डाइट 45 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा मांस, होटल ढाबों का खाना सभी के दाम निर्धारित किए गए हैं।
इसमें भेड़ और बकरी का मांस 290, सुअर का मांस 130, चिकन खाल निकाली 150, चिकन बायलर 170
मछली तली 150, मछली बिना तली 110, कीमा/कलेजी 250 रुपये प्रति किलो अधिकतम तय किया गया है। होटल/ढाबों के खाने पर नजर डालें तो फुल प्लेट चावल, चपाती, दाल, सब्जी और कढ़ी के साथ 45 रुपये, हॉफ प्लेट परमल चावल दाल के साथ 25 रुपये, चपाती तवा प्रति 4 रुपये, तंदूरी प्रति चपाती 4.50, सादा परांठा अचार के साथ 10, भरवा परांठा अचार के साथ 13 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा मौसमी सब्जियां 30, दाल मखनी 32, दाल तली 25, चना मसाला 35, पालक/मटर/शाही पनीर 48, पका मांस 200 ग्राम 65, चिकन पका 200 ग्राम 60, भुटोरा सब्जी अथवा चना के साथ 25 रुपये प्रति प्लेट तय किया गया है।
इसके अलावा चाय छह रुपये प्रति कप, समोसा छह रुपये, चना दो समोसे के साथ 20, चाइनीज पकवानों में चौमीन फुल प्लेट मांसाहारी और शाकाहारी 55 रुपये, हॉफ प्लेट 35, थुक्पा शाकाहारी और मांसाहारी फुल प्लेट 50, थुक्पा आधा प्लेट 30, मोमो मांसाहारी पूरा प्लेट 50, मोमो मांसाहारी 30 आधा प्लेट, मोमो शाकाहारी पूरा प्लेट 45, मोमो शाकाहारी आधा प्लेट 30 रुपये प्रति प्लेट तय किए है।

Related posts