छह महीने में बदले पांच सेक्रेटरी

शिमला। हिमाचल में सरकार को बदले बेशक सात महीने हो गए हैं, लेकिन अफसरशाही अभी तक सेटल नहीं हो पाई है। कृषि विभाग ने पिछले छह महीनों में पांच सेक्रेटरी देख लिए हैं। विभाग भाजपा सरकार के समय से अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. मित्रा के पास था। इसके बाद इसमें एआर सिहाग आए। मित्रा को दोबारा यह दिया गया। फिर आरडी धीमान को कृषि सचिव लगाया गया और अब दीपक सानन यह विभाग देख रहे हैं।
इसी प्रकार गृह विभाग पहले पीसी धीमान देख रहे थे। फिर प्रेम कुमार इसमें आए। उनके बाद तरुण कपूर को यह जिम्मा दिया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर बदलाव हुआ और अब पी. मित्रा होम देख रहे हैं। ऐसा ही हाल शहरी विकास विभाग, टीसीपी एवं हाउसिंग का है। इधर दो आईएएस अधिकारी एआर सिहाग और भारती सिहाग वापस नई दिल्ली जा रहे हैं। भरत खेड़ा और मनीष गर्ग भी ट्रेनिंग पर एक साल के लिए जाने वाले हैं। कुछ अफसर रिटायर हो गए हैं तो कुछ होने वाले हैं। ऐसे में इस महीने फिर प्रशासनिक फेरबदल की जरूरत है। हो सकता है दोबारा फेरबदल हो जाए। बदलाव के इस दौर के कारण कई सचिवों को परफारमेंस दिखाना तो दूर विभाग को समझने का मौका भी नहीं मिल पा रहा है।

इनसेट
सुभाशीष पांडा जीएडी के नए सचिव
शिमला। राज्य सरकार ने सुभाशीष पांडा को सामान्य प्रशासन विभाग का नया सचिव लगाया है। वह पर्यटन विभाग का कार्यभार भी देखते रहेंगे। जीएडी सचिव भरत खेड़ा विदेश ट्रेनिंग पर रवाना हो रहे हैं। इस कारण यह बदलाव करना पड़ा है।

Related posts