छह घर और तीन विद्यालय गिरने के कगार पर

कपकोट। भूस्खलन के कारण बघर, बदियाकोट, डना में छह मकान और तीन विद्यालय खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र का मौका मुआयना कर भवनों और विद्यालयों को अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह बघरी ने बताया कि बघर के डना तोक में तारा देवी, बचुली देवी, गंगा सिंह, दरबान सिंह, त्रिलोक राम, कल्याण सिंह के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। परिजन रतजगा कर जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इसके अलावा गांव में दो, बदियाकोट में एक विद्यालय भूस्खलन की जद में आ गया है। उन्होने कहा कि 13 जुलाई तक जिला प्रशासन ने क्षेत्र के विद्यालय बंद कराए हैं। इसके बाद स्कूल खुलने पर बच्चों के बैठने की समस्या बनी हुई है। उन्होने शीघ्र विद्यालय अन्यत्र संचालित करने की मांग की है। इधर, तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन की जद में आए मकानों, विद्यालयों का चिह्नीकरण का कार्य चल रहा है। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related posts