छह घंटे ठप रही बिजली, लोग परेशान

हल्द्वानी। कालाढूंगी चौराहा सबस्टेशन एवं इसकी पोषित लाइनों की मरम्मत के चलते शनिवार को छह घंटे शट डाउन लिया गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युतापूर्ति बाधित रहने के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। शनिवार को कालाढूंगी चौराहा सबस्टेशन की मरम्मत एवं लाइन सुधार कार्य प्रात: दस बजे शुरू हुआ। इस वजह से कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, बाजार क्षेत्र, बरेली रोड, रामपुर रोड, इंदिरा नगर, बनभूलपुरा, आजाद नगर आदि इलाकों की बिजली सप्लाई ठप रही। विभाग ने शट डाउन अपराह्न तीन बजे तक किए जाने की बात कही थी, मगर विद्युतापूर्ति सायं चार बजे सुचारु हो सकी

Related posts