छज्जू राम को सौंपी कुल्लू की कमान

कुल्लू। मंडी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के प्रचार में इंटक भी पूरी तरह जुट गई है। कुल्लू जिला इंटक के चुनाव प्रभारी राम लाल कुल्लवी ने बताया कि इंटक के कार्यकर्ता गांव-गांव में घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगेंगे और उन्हें कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताएंगे। राम लाल कुल्लवी ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए इंटक कार्यकर्ताओं को चार जोनों में बाटा गया है। मनाली जोन की कमान दुर्गा दत्त, कुल्लू जोन की कमान छज्जू राम, बंजार जोन की कमान रामकृष्ण चौहान तथा आनी जोन की कमान केहर सिंह कौशिक को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि चारों चुनाव प्रभारी अपने-अपने जोन में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। इसके अतिरिक्त प्रकाश चंद, महेंद्र नेगी, नरोत्तम सागर, महेंद्र पालसरा को सैंज कुंदन लाल, ओम प्रकाश, विमल, शोभा राम ठाकुर, धर्मचंद को बंजार, दोत राम राणा, नैन प्रकाश ठाकुर, नरेंद्र सिंह, प्रीतम ठाकुर को कुल्लू, प्रेम सिंह, दुनी चंद, मोहर सिंह, मनोज कुमार, जबकि जितेंद्र ठाकुर को मनाली का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। लोकसभा चुनाव में इंटक के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रतिभा सिंह के पक्ष में प्रचार करेंगे।

Related posts