चौथी बार बढ़े पेट्रोल के दाम, 1.55 रुपए हुआ मंहगा

चौथी बार बढ़े पेट्रोल के दाम, 1.55 रुपए हुआ मंहगा

नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमतें इस साल लोगों के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रही हैं। इस साल पेट्रोल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव आया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में 1.55 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है, यह दरें आधी रात से लागू होंगी। डेढ़ महीने में चौथी बार पेट्रोल के दाम बढ़े हैं।

पेट्रोल के दाम के अलावा जल्द ही डीजल के दाम में भी वृद्धि होने की संभावना है। पेट्रोल की कीमतें बढऩे की वजह के पीछे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ी कीमत बताया जा रहा है। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपए गिरती कीमत की वजह से भी यह कीमत बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा है। रुपए की गिरती हालत की वजह से कच्चे तेल का आयात महंगा हो गया है।

Related posts