चोलथरा के सैनिक की हृदय गति रुकने से मौत

टिहरा (मंडी)। चोलथरा कस्बे के बगलाणा निवासी नायब सूबेदार वीर सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वीर सिंह प्रथम मैकेनाइज डोडा (जम्मू-कश्मीर) में तैनात थे। जहां बुधवार सुबह हृदय गति रुकने पर उनकी सैन्य अस्पताल डोडा में मौत हो गई। यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह नायब सूबेदार वीर सिंह शारीरिक प्रशिक्षण खेल मैदान में गए हुए थे। वहां अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। वीर सिंह की हालत को देखकर उसे तत्काल सैन्य अस्पताल डोडा पहुंचाया गया। चिकित्सकों के तमाम प्रयासाें के बावजूद वीर सिंह ने दम तोड़ दिया। इस घटना से सैनिक का पूरा गांव शोक में डूब गया है। वीर सिंह के शव को पैतृक गांव लाया जा रहा है।

दुकानदार के परिवार को 2100 रुपये की मदद
बलद्वाड़ा (मंडी)। व्यापार मंडल बलद्वाड़ा ने दुकानदार पवन कुमार के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। व्यापार मंडल के प्रधान रमेश चंद ठाकुर ने बताया कि व्यापार मंडल कमेटी दुख की इस घड़ी में मृतक के परिजनों के साथ है। कमेटी द्वारा मृतक के परिवार को 2100 रुपये देकर आर्थिक मदद की गई।

Related posts