चोर-चोर का शोर मचाकर भागे चोर

घुमारवीं (बिलासपुर)। जनपद बिलासपुर में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मंगलवार रात को भी भगेड़ क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने भगेड़ क्षेत्र के पनौल खरला, चैहर, बल्लू वाणी में चोरी का प्रयास किया। यहां पर यह चोर चोरी करने में पूरी तरह से असफल रहे। स्थानीय लोग चोरी की वारदातों से सहम उठे हैं।
घुमारवीं थाना के अंतर्गत भगेड़ क्षेत्र के पनौल खरला में चोरी का प्रयास किया गया। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने इन चोरों का प्रयास किया। चोर इतने शातिर थे कि गांव के लोगों के बीच में ही अंधेरे का फायदा उठाकर चोर-चोर का शोर मचाकर वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने इन चोरों को पनौल तक ढूंढा, लेकिन उनका कोई भी पता नहीं लग पाया। इसी रात ही भल्लू वाणी में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। साथ पल्थी गांव में भी दुकान के ताले तोड़े। यहां पर भी इन्हें कामयाबी हाथ नहीं लगी। इस तरह की सूचना मिलने पर कई लोग तो आधी रात में ही अपनी रिश्तेदारी में गए लोग अपने घरों तक पहुंच गए। उधर, मंगलवार को इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी क्षेत्र का निरीक्षण किया। स्थानीय निवासी सूबेदार कृष्णू राम, नैन सिंह, भोला नाथ, सलोचना निर्मला, बाबू, सुनीता सहित अन्य पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। इस तरह की वारदातों पर अंकुश लग सके।
इस बारे में घुमारवीं थाना एसएचओ सीता राम संधू ने कहा कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। इस तरह की शिकायत मिली है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि यदि इस तरह का कोई मामला हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि कार्रवाई हो सके।

Related posts