चोरों ने ठाकुरद्वारा से उड़ाई टेलीफोन केबल

पालमपुर (कांगड़ा)। ठाकुरद्वारा में टेलीफोन केबल चोरी हो जाने से इलाके के कई फोन ठप पड़ गए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस केबल को चोरी हुए तीन-चार दिन हो गए हैं। लेकिन बीएसएनएल ने यह फोन ठीक नहीं किए हैं।
जानकारी के अनुसार गांव ठाकुरद्वारा में चोर तीन-चार दिन पहले टेलीफोन की करीब 150 मीटर तार चोरी कर ले गए हैं। इससे इलाके में कई फोन बंद पड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि केबल चोरी होने के बाद भी निगम ने अभी तक उनके बंद पड़े फोन को ठीक करने की जहमत नहीं उठाई है। गांव के विचित्र सिंह, अमरनाथ, रोशन लाल, रामपाल, रमेश, श्याम, लक्की, सोनू आदि का कहना है कि उनके गांव में टेलीफोन की तार को चोरी हुए तीन-चार दिन हो गए हैं। लेकिन निगम ने उनके टेलीफोन ठीक नहीं किए हैं। उधर, निगम के एसडीओ अजय शर्मा ने कहा कि भारी बारिश के कारण यह समस्या आई है। जल्द ही बंद पड़े फोन को चालू कर दिया जाएगा।

Related posts