चोरी की राशि सहित युवक गिरफ्तार

नाहन (सिरमौर)। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दुकान से 6 हजार रुपये चुराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी ने बताया कि मुजमिल खान निवासी तेलियां मोहल्ला की कच्चा टैंक के समीप स्थित जूस की दुकान है। कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान से 6 हजार रुपये चुरा कर ले गया था। इस संदर्भ में एक व्यक्ति पर संदेह होने पर पुलिस ने दुकान मालिक के सहयोग से आरोपी शुभम निवासी ढाबों मोहल्ला नाहन को चोरी की राशि सहित गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ थाना नाहन में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्यवाही कर रही है।

Related posts