
रुद्रप्रयाग। पैट्रो पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए पूर्ति विभाग की ओर से समयावधि निर्धारित नहीं है। शिकायत मिलने या जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कभी-कभार विभाग औचक निरीक्षण कर सैंपलिंग करता है। हाल के वर्षों में विभाग स्तर से किसी भी पैट्रोल पंप को सीज नहीं किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा ने बताया कि विभागीय स्तर पर शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई जाती है।
