चूक हुई तो तबाह हो जाएंगे धर्मशाला शहर के बाजार

धर्मशाला। दीपावली और करवाचौथ पर्व के चलते धर्मशाला शहर के बाजार सज चुके हैं। शहर के कोतवाली बाजार और गुरुद्वारा मार्केट की दुकानों में तिल रखने की जगह नहीं है। हालत यह है कि कुछ दुकानदारों ने सड़क पर सामान लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। अगर इन बाजारों में आग लगने जैसी कोई अनहोनी हो जाए तो वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का पहुंचना भी मुश्किल होगा।
त्योहारी सीजन के चलते कोतवाली बाजार और गुरुद्वारा मार्केट में दुकानों का सामान सड़कों पर फैल गया है। जिसके चलते सड़कें संकरी हो गई हैं और इन बाजारों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंच सकतीं। यहां आग जैसी घटनाओं से निपटने के पुख्ता बंदोबस्त नहीं हैं। आपदा की स्थिति में यहां स्थिति भयंकर हो सकती है। खासतौर पर गुरुद्वारा गली में सौ से भी अधिक दुकानें हैं, जो मौजूदा समय में त्योहारी सीजन के चलते पूरी तरह से सामान से भरी पड़ी हैं। आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ी का गली में पहुंचना मुश्किल है।
बाक्स—————-

Related posts