
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी जीप हादसे के मृतकों का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्षेत्र में मृतकों को श्रद्धांजलि देने पूरा गांव उमड़ आया। क्षेत्र में मातम का माहौल रहा। अपनों को गंवाने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नीचला फोगल और चलेरा गांव के तीन मृतकों के अंतिम संस्कार में विधायक विक्रम जरयाल भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
इससे पहले विधायक विक्रम जरयाल ने हादसे के घायलों का कुशलक्षेम पूछा। विधायक ककीरा के हरिगिरी अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का हाल पूछने पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल लोगों को हर प्रकार की मदद प्रदान की जाएगी। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा घायलों के उपचार का खर्च उठाया जाएगा।
