
शिमला

मई में नहीं हुई राशन में कटौती
बीते चार के दौरान राशन कार्ड धारकों को 14 किलो आटा दिया गया। ‘अमर उजाला’ के मामला उठाने के बाद प्रशासन ने अप्रैल माह में उपभोक्ताओं को पूरा कोटा दिया।
मगर इस बार लोकसभा चुनाव होने के चलते पहली ही तारीख को पूरा कोटा डिपूओं में मुहैया करवाया गया है।

शिमला शहर के डिपुओं में पहुंची सप्लाई
शुक्रवार को सभी डिपो संचालकों को निर्धारित कोटे के चालान सौंपे जाएंगे। चुनावी बेला में इस संदर्भ में प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं। उधर, डिपो संचालकों का कहना है कि मई में प्रशासन ने इस साल में पहली बार पूरा कोटा उपलब्ध करवाया है।
लोअर बाजार स्थित राशन डिपो में आई गृहणी रमा शर्मा और काजल चौहान का कहना है कि चुनाव के बहाने ही सही, लंबे अरसे बाद एक बार में ही डिपो में सारा सामान मिल गया है।

किसको, कितना मिलेगा कोटा
तीन और चार सदस्यों के राशन कार्ड पर एक किलो चना दाल, एक किलो माश की दाल, दो लीटर सरसों का तेल और एक पैकेट नमक मिलेगा।
पांच और उसके अधिक सदस्यों के राशन कार्ड पर एक किलो चना दाल, एक किलो माश की दाल, एक किलो काबुली चना, दो लीटर सरसों का तेल और एक पैकेट नमक मिलेगा।
राशन कार्ड धारकों को दालों और सरसों तेल के अलावा प्रति सदस्य के हिसाब से 600 ग्राम चीनी, एपीएल परिवारों को प्रति कार्ड दो सदस्यों पर नौ किलो चावल, 18 किलो आटा मिलेगा।

किसका कितना रेट
पदार्थ (प्रति किलो) – डिपो का रेट
चना दाल – 25 रुपये
माश की दाल – 34.99 रुपये
काबुली चना – 35.99 रुपये
सरसों तेल – 59 रुपये
चीनी – 19.50 रुपये
आटा – 8.30 रुपये
चावल- 10 रुपये
