चुनाव में वोट नहीं देंगे अंदरोली के लोग

बरठीं (बिलासपुर)। सूबे में एक ओर जहां मतदान के बारे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस बार ग्राम पंचायत छत्त के अंदरोली गांव के लोगों ने लोकसभा चुनावों में मतदान नहीं करने का मन बनाया है।
सड़क समस्या का समाधान नहीं होने के कारण पंचायत के तहत अंदरोली गांव के लोग चुनावों का बहिष्कार करेंगे। स्थानीय लोगों द्वारा इस बारे चुनाव आयुक्त, डीसी बिलासपुर को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है।
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत छत के अंदरोली गांव के लोग सड़क सुविधा नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। अभी भी यह लोग गांव के मरीज व्यक्ति को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए पालकी का सहारा ले रहे हैं। छत पंचायत के अंतिम छोर पर स्थित गांव अंदरोली की दलित बस्ती में करीब 25 परिवार हैं। यहां के लिए वर्ष 2006 में बाढ़द से दलित बस्ती के लिए एक लिंक रोड का कार्य शुरू हुआ था। लेकिन आठ साल बीत जाने के बाद भी अभी तक यह लोग सड़क सुविधा से वंचित है। ग्रामीण चंद्र प्रकाश, ज्ञान चंद, शरवी देवी, प्रमिला देवी, कमला, रमना, मड़ू राम, तोती देवी, जमना देवी, सावित्री देवी, सुमना कुमारी, कलां, प्यार सिंह, कर्म सिंह, सोमा देवी जब भी चुनाव आते हैं। तो सभी राजनीतिक दल सड़क समस्या सुलझाने की बात करते हैं। चुनाव हो जाने के बाद सब भूल जाते हैं। उन्होंने सड़क समस्या गांव में सबसे बड़ी समस्या है। लेकिन एक मात्र समस्या समाधान को भी कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जल्द आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Related posts