
बड़कोट। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला कांग्रेस सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। बड़कोट में हुई गुरिल्ला संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया कि उनकी तीन सूत्री मांगों का निदान नहीं किया गया तो वह आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करेंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गुरिल्ला प्रशिक्षित कई वर्षों से सरकारी नौकरी व पेंशन की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगें अनसुनी कर रही है। संगठन के जिलाध्यक्ष जयेंद्र रावत ने कहा कि जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश के गुरिल्ला प्रशिक्षित आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध करेंगे। आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए सात अक्तूबर को बड़कोट में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी की मौजूदगी में गुरिल्ला प्रशिक्षितों की बैठक बुलाई गई है। सोमवार को हुई बैठक में चंद्रमोहन रमोला, पुष्कर बिष्ट, ईलम सिंह पंवार, कुंवर सिंह रावत, चमनलाल शाह आदि मौजूद थे।
