चुनाव की तिथि घोषित नहीं, संभावित प्रत्याशी प्रचार में जुटे

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चुनाव तिथि घोषित होने से पहले ही प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। संभावित प्रत्याशियों ने कालेज परिसर ही नहीं बल्कि पूरे शहर को पोस्टर-बैनरों से पाट दिया है। कुछ प्रत्याशी तो हाईवे पर दीवार लेखन भी कर रहे हैं।
छात्र संघ के चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार युद्ध शुरू कर दिया है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि चुनाव कब होंगे। छात्र नेताआें ने प्रचार के लिए कालेज परिसर को तो रंग ही दिया है, बल्कि शहर के चौराहों और गलियों को भी नहीं छोड़ा। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों की अनदेखी पर कालेज प्रशासन का भी ध्यान नहीं है। कई छात्र झुंड़ में बाइक से प्रचार कर रहे हैं। जिससे यातायात नियमों की अनदेखी तो हो ही रही है, साथ ही शहर में जाम की स्थिति भी बन रही है। प्रचार के लिए छात्र नेता सोशल नेटवर्किंग का भी सहारा ले रहे हैं। राजनीतिक दल भी अपने छात्र संगठनों से जुड़े संभावित प्रत्याशियों के लिए माहौल बनाने में जुट गए हैं।

छात्र नेताआें का कहना है-
छात्र संघ चुनाव की तिथि अभी घोषित नही हुई है, लेकिन छात्र नेता चुनाव पर लगे हैं। सोमवार को एनएसयूआई प्रत्याशियों का निर्णय हो जाएगा। – सूरज राणा छात्र संघ अध्यक्ष

चुनाव की तिथि तीन से सात सितंबर के बीच होने की संभावना है। अभी कालेज प्रशासन से कुछ पता नहीं चल पा रहा है। हम सोमवार को प्रत्याशियों का चयन कर रहे हैं। – विजय सिंह, जिला संचालक एबीवीपी
फोटो भी है।

Related posts