
बैजनाथ (कांगड़ा)। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद के उम्मीदवार विक्रमादित्य ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से करवाए जा रहे युवा कांग्रेस के चुनाव पार्टी की नींव मजबूत करने में सहायक होंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से इस मर्तबा कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को युवा कांग्रेस सुनिश्चित करेगी। अपने परिवार में तो फ्रेंडली लड़ाई है। असली लड़ाई धर्म और क्षेत्रवाद का गलत प्रचार करने वाली भाजपा से है। राहुल गांधी के आदेशों की पालना करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की परीक्षा में युवा अहम भूमिका निभाएंगे। इससे पूर्व उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने संबंधी टिप्स दिए और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक किशोरी लाल, जगदीश राणा, स्वरूप अवस्थी, यदुपति ठाकुर, चेतक कंवर, बिट्टू, मुनीष अवस्थी, उमेश भारद्वाज, मुनीष कटोच आदि उपस्थित रहे।
