
हिमाचल के मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन सेवानिवृत्त अफसरों पर गाज गिर सकती है।
इस मामले में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने सूबे के मुख्य सचिव से जवाब तलब किया।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की ओर से शिकायत की गई थी कि मुख्यमंत्री कार्यालय को तीन सेवानिवृत्त आईएएस अफसर चला रहे हैं।
इनकी ओर से लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके साथ ही इन अफसरों पर अन्य कई आरोप लगाए गए थे।
इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मंगलवार को ही प्रदेश के मुख्यसचिव को नोटिस भेजा गया है।
इस मामले में तीन दिन के भीतर आख्या तलब की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने इसकी पुष्टि की।
