चिल्ली में रीछ ने एक व्यक्ति को नोचा,मौत

हिमगिरी (चंबा)। हिमगिरी निवासी एक व्यक्ति पर रीछ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के अनुसार बुधवार सुबह जब एक व्यक्ति चिल्ली जंगल से गुजर रहा था तो वहां रीछ ने उस पर हमला बोल दिया और बुरी तरह नोच कर जख्मी कर दिया। इसका पता चलने पर ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार देवी सिंह पुत्र कुदारी लाल निवासी हिमगिरी पर चिल्ली जंगल में एक रीछ ने हमला कर दिया। इससे देवी सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया। देवी सिंह की अस्पताल पहुंचाने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि देवी सिंह अपनी पत्नी ज्ञानो देवी के साथ ससुराल गया हुआ था। घर वापस आती बार जंगल में देवी सिंह पर रीछ ने हमला कर दिया।

Related posts