चिकित्सकों ने रैली निकाल जताया विरोध

काशीपुर। राज्य में क्लीनिकल स्टेबलिस्टमेंट बिल 2013 लागू करने के विरोध में निजी चिकित्सा सेवाएं ठप रहीं। चिकित्सकों ने नगर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम के पेशकार को ज्ञापन सौंपा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर प्राइवेट चिकित्सालयों में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं ठप रहीं, जिससे रोगियों को भारी कठनाइयों का सामना करना पड़ा। आईएमए सभागार में प्राइवेट चिकित्सकों की बैठक हुई। डा. रवि सिंघल ने कहा कि बिल लागू होने के बाद निजी क्षेत्र में चिकित्सा सेवा करना असंभव हो जाएगा। बैठक के उपरांत जुलूस रामलीला मैदान से नगर के विभिन्न मार्गों से होकर एसडीएम कोर्ट पहुंचा। जुलूस में डा. पीके जोशी, डा. अरविंद शर्मा, डा. एसपी गुप्ता, डा. योगेश शर्मा, डा. नक्षत्र अग्रवाल, डा. जे नरुला, डा. इला जोशी, डा. रुचि अग्रवाल, डा. संजीव गुप्ता, डा. वीके रस्तोगी, डा. संजय गुप्ता, डा. हक, डा. पीके भारद्वाज, डा. एके गोयल आदि मौजूद थे।

Related posts