
बागेश्वर। मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। अपर जिलाधिकारी उदय सिंह राणा ने बताया कि मौसम विभाग ने चार जुलाई से सात जुलाई तक उत्तराखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इस आशंका के चलते नदी तटों पर रहने वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस अवधि में सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे। सिंचाई विभाग और नगर पालिका का दायित्व है कि वह नदी किनारे रहने वाले लोगों को संकट की जानकारी दे!
