चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिलोपा : बालनाटाह

रामपुर बुशहर। हिलोपा के प्रदेश संगठन मंत्री खुशीराम बालनाटाह ने कहा कि वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हिलोपा सभी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हिलोपा की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए हिलोपा के प्रदेश अध्यक्ष सभी जिलों का दौरा कर वहां कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शिमला जिला से शुरू होगा। इसके तहत पहला कार्यक्रम शिमला जिला के रोहडू से शुरू होगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अपने छह माह के कार्यकाल में पूर्व सरकार की ओर से किए गए घोटालों की सही जांच नहीं करवा रही है। वहीं, सबसे गंभीर फोन टैपिंग मामले में भी अभी तक सही जांच नहीं हो पाई है। बालनाटाह रामपुर में जिला स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में एचपीसीए के लिए लीज पर दी गई जमीन के दो मालिक बताए गए हैं। एक एचपीसीए और दूसरी कानपुर की एक कंपनी है। उन्होंने दावा किया कि मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा और हमीरपुर जिले का हाल ही में दौरा किया, जहां लोगों का हिलोपा को जमकर सहयोग मिला। इस मौके पर महामंत्री धर्म चंद गुलेरिया, टीकू ठाकुर, रविंद्र मछान, गौरव शर्मा, श्याम लाल पिरटा, रामपुर से हिलोपा प्रत्याशी रहे नींजू राम, चेतन पाकला, रमा देवी, सीता राम शास्त्री, जितेंद्र भारद्वाज, देस राज सहित शिमला जिले से आए अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Related posts