
धर्मशाला। जिला कांगड़ा की 30 पंचायतों में रिक्त चल रहे विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के उपचुनाव रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। हालांकि, उपचुनाव में लोगों का उत्साह कम ही देखने को मिला। उपचुनाव में 58 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया। देर शाम चार पंचायत प्रधानों, आठ उप प्रधान व 18 वार्ड पंचों का परिणाम घोषित कर दिया गया।
इसके तहत देहरा ब्लॉक की घेड पंचायत में राजेंद्र पठानिया, सुलह की काहनपट्ट पंचायत में अनिल कुमार, नगरोटा सूरियां में संजय कुमार, बैजनाथ की गुनेड़ पंचायत में राजेश कुमार को प्रधान चुना गया। जबकि धर्मशाला ब्लॉक के तहत रक्कड़ में अनिल कुमार तथा सिद्घवाड़ी में सरवण थापा, रैत ब्लॉक की हारचक्कियां पंचायत में चैन सिंह व लांझणी पंचायत में मदन लाल, देहरा ब्लॉक के झकलेड़ में राणो देवी, परागपुर ब्लॉक में कस्बा कोटला में विजय कुमार, सुलह की महरून पंचायत में चंद्र किशन, पंचरुखी की सगूर पंचायत में जवजीत कुमार उपप्रधान चुने गए। इसके अलावा वार्ड सदस्यों के हुए चुनाव में धर्मशाला ब्लॉक की गबली दाड़ी में दीनानाथ, सुक्कड़ में सुनील कुमार, खनियारा में रूमेल सिंह को चुना गया। देहरा ब्लॉक के पुखरू में अंजू, फतेहपुर ब्लॉक के समकेहर पंचायत में अशोक कुमार, नूरपुर ब्लॉक छत्तर जोगियां पंचायत में मदन लाल, नगरोटा बगवां ब्लॉक के लाखा में रणजीत सिंह, रैत ब्लॉक की रैत पंचायत में ममता देवी, शाहपुर में नीरज शर्मा को वार्ड पंच चुना गया। बैजनाथ के संसाल वार्ड में देवराज, भवारना ब्लॉक की स्थानीय पंचायत के भगोटला वार्ड में मोहब्बत सिंह, लंबागांव ब्लॉक की आलमपुर पंचायत में शशिबाला, पंचरुखी ब्लॉक के मौलीचक में प्रीतम चंद, सुलह ब्लॉक के जमोला में मनवीर सिंह, महरून में प्रदीप कुमार, नौरा में कुशला देवी, सांबा में मान चंद को वार्ड पंच चुना गया। इसके अलावा 20 वार्ड पंचों का निर्विरोध चुनाव हुआ। निर्वाचक सहायक सतीश कुमार पठानिया ने बताया कि सभी पंचायतों में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुए।
