चारा घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से लालू को झटका, कोर्ट ने याचिका खारिज की

चारा घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से लालू को झटका, कोर्ट ने याचिका खारिज की

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से आज झटका मिला। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला के एक मामले में जज बदलने की लालू की याचिका को खारिज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार चारा घोटाला पर लालू की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाना था। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले खंडपीठ ने 6 अगस्त को सुनवाई पूरी हो जाने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

लालू प्रसाद ने चारा घोटाले मामले में रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के जज पीके सिंह को बदलने के लिए सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दायर की हुई है। लालू प्रसाद की याचिका में कहा गया है कि रांची के विशेष कोर्ट के जज का नजदीकी संबंध जदयू के नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री पीके शाही से है। ऐसे में उक्त कोर्ट से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।

Related posts