चायल में कलाकारों के लिए बनेगा स्टेज

चायल (सोलन)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनि राम शांडिल स्थानीय चायल में स्टेज निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि तथा आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए साढ़े चार लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कुश्ती के आयोजन के लिए 15 हजार रुपये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों को पांच हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
उन्होंने अनाथालय भवन बनाने की बात भी कही, इसके लिए स्थानीय पंचायत को भूमि उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। वह चायल मेले के समापन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मेलों और त्योहारों की संस्कृति और सभ्यता जैसी बहुमूल्यों धरोहरों के संरक्षण में अहम भूमिका है। मेलों से आपसी मेलजोल और भाईचारे की भावना बढ़ती है। उन्होंने लोगों को मेले की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लोग मेलों में आकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के हर क्षेत्र का तथा हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित हुआ है। वर्तमान सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है और इस पर कुल बजट का करीब 34 प्रतिशत व्यय किया जा रहा है।
स्थानीय प्रधान राजीव शर्मा ने स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याएं रखी, जिनका मंत्री ने क्त्रस्मवार समाधान किया। इस मौके पर एसडीएम एलआर वर्मा, रमेश ठाकुर, लायक राम वर्मा, मोहन शर्मा, बालक राम कश्यप, राम गोपाल शर्मा, यशपाल शांडिल, विनोद ठाकुर, राम रोशन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts