चामुंडा से नेरवा जाने वाली बस में युवक का शव मिला

ठियोग (शिमला)। चामुंडा से नेरवा जाने वाली बस में युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मंगलवार देर शाम मौसम खराब होने के लिए सैंज के लेलू पुल में ही बस को खड़ा किया और चालक और परिचालक रात काटने के लिए पास में ही रुक गए। सुबह परिचालक ने जब बस को अंदर से देखा तो उसकी पिछली सीट के नीचे युवक का शव पड़ा था। शराब की बोतल के साथ पड़े इस शव की पहचान अध्यापक के रूप में हुई है। नीजेंद्र प्रकाश नाम का यह व्यक्ति सरकाघाट के समैला गांव का रहने वाला है और चौपाल के खदर में एक सरकारी स्कूल में बतौर ड्राइंग टीचर के पद पर तैनात था। इसकी सूचना बस चालक ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी ठियोग रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव के साथ पुलिस को शराब की बोतल भी बरामद हुई है। नीजेंद्र की उम्र 49 वर्ष की बताई जा रही है।

Related posts