
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में सोना-चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि कच्चे तेल में सपाट कारोबार देखा जा रहा है। कॉमैक्स पर सोना 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 1,336.30 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है जबकि चांदी में 0.15 फीसदी की हल्की गिरावट के बाद 21 डॉलर पर कारोबार हो रहा है।
नायमैक्स पर कच्चा तेल सपाट बना हुआ है और 100 डॉलर प्रति बैंरल पर है वहीं ब्रैंट क्रूड में 0.21 फीसदी की तेजी देखी जा रही है और ये 107.49 डॉलर प्रति बैरल पर है। लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर 0.06 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
एसएमसी ग्रुप की निवेश सलाह
चांदी: एमसीएक्स खरीदें 45850 लक्ष्य 46300 स्टॉपलॉस 45650 रुपये
सोना: एमसीएक्स खरीदें 28280 रुपये लक्ष्य 28500 स्टॉपलॉस 28180 रुपये
