चलते ट्रैक्टर से गिरा युवक, मौत

सराहां (सिरमौर)। थाना सराहां के अंतर्गत शाडिया पंचायत के झाझड़ निवासी एक युवक की बीती रात चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर कर दर्दनाक मौत हो गई। झाझड़ निवासी 30 वर्षीय सीता राम गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर में बैठकर झाझड़ की ओर जा रहा था। तभी अचानक पझोपड़ के पास सीता राम चलते हुए ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा। हादसे के फौरन बाद ट्रैक्टर चालक ने स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल सीता राम को सोलन चिकित्सालय पहुंचाया। सोलन में प्राथमिक उपचार के बाद सीता राम को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया। जहां ले जाते समय बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी राजगढ़ बीएस ठाकुर ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। घटना स्थल पर पुलिस की एक टीम को भेज दिया गया है

Related posts