
भवारना (कांगड़ा)। भवारना थाना के अंतर्गत गांव साई भौडा में एक महिला की चलती बस से गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजपुर टांडा निवासी 45 वर्षीय कमलेश कुमारी पत्नी स्व. स्वरूप चंद भौडा में अपनी विवाहित बेटी के पास गई थी। शुक्रवार सुबह उसका दामाद उसे बरडाम से पालमपुर जा रही निगम की बस में चढ़ाकर गया। साई भौडा गांव से बस अभी कुछ ही दूर चली थी कि चलती बस का दरवाजा खुल गया और कमलेश कुमारी बस से गिर र्गइं। कमलेश को घायलावस्था में पहले भवारना फिर पालमपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भवारना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
