
बनबसा। एसएसबी ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक को 210 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।
एसएसबी की 57वीं वाहनी के सहायक सेना नायक नीरज चौधरी के निर्देश पर एसएसबी के जवान बीओपी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच नेपाल की ओर से आए एक अधेड़ व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 210 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़ा गया आरोपी नेपाल के सेती अंचल जिला बजांग के ग्राम कनवेल, वार्ड संख्या 2 का निवासी 55 वर्षीय अंगवीर ऐड़ी पुत्र धनबहादुर ऐड़ी है, जिसे एसएसबी ने मय चरस के पुलिस के सुपुर्द किया। थानाध्यक्ष राम सिंह मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी से पूछताछ का हवाला देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की योजना दिल्ली जाकर फुटकर में चरस बेच परिजनो के लिए कपड़े खरीदकर लाने की थी।
