चरस के जाल में लड़कियों को फंसाती है ये ‘चाची’

राजधानी देहरादून में लड़कियों को नशे की गर्त में धकेलने वाली म‌हिला मेहराज को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बरेली से पहुंचती है नशे की खेप
मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। जहां चाची के नाम से प्रसिद्घ यह महिला शहर में लड़कियों को चरस सप्लाई करती थी। आरोपी महिला के पास नशे की यह खेप बरेली से पहुंचती है।

पढ़ें, सेना के ‘जवानों’ को ऐसे ठग रही सरकार

मेहराज पत्नी शब्बीर, नई बस्ती मोथरोवाला की रहने वाली है।

210 ग्राम चरस और एक इलै‌क्ट्रिक तराजू बरामद
मंगलवार की देर रात पु‌लिस ने मेहराज को मोथरोवाला स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल के बाहर से गिरफ्तार किया। पुलिस के उक्त ‌महिला के पास से 210 ग्राम चरस और एक इलै‌क्ट्रिक तराजू मिला है।

पढ़ें, ‘ऐसे नहीं संभल पाएगी उत्तराखंड की विरासत’

इस महिला के निशाने पर राजधानी के इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाली छात्राएं और अन्य लड़कियां रहती थीं।

एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस को आशंका है कि उक्त म‌हिला के साथ पूरी चेन इस काम में सक्रिय है। इस चेन को खंगालने में पुलिस जुट गई है। उक्त म‌हिला के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को मेहराज को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts