चढ़ावे के ब्याज का ही मिलेगा 1.28 करोड़

नयनादेवी (बिलासपुर)। आस्था के मामले में तो मां नयनादेवी विश्वभर में मशहूर है ही। लेकिन, संपत्ति के मामले में भी किसी से कम नहीं। हर साल बैंकों में जमा देवी के सोने और अन्य चढ़ावे से हर साल करोड़ों रुपए नयनादेवी मंदिर न्यास को ब्याज के रूप में ही मिल रहे हैं। इस वर्ष भी मंदिर न्यास ने देवी की संपत्ति से मिलने वाले ब्याज का अनुमानित बजट 1, 28, 50, 000 रुपए रखा है।
मंदिर न्यास में विभिन्न स्रोतों से वर्ष 2012-13 के दौरान 19, 63, 80, 151 की आय हुई है। इसमें 13, 80, 62, 756 रुपए विभिन्न कार्यों पर खर्च हुए। इस साल 24, 51,40, 000 रुपए की आमदनी होने का अनुमान लगाया गया है। मुख्य गल्ले से की कुल आय 17, 67, 62,000 रुपए रखी गई। अन्य स्रोतों से 2, 79, 39, 000 रुपए आए होगी। इसके अलावा दानी सज्जनों और किराये से 23,18,000 रुपए की आमदनी होने का अनुमान लगाया गया है। मंदिर न्यास इलाके में एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एक संस्कृत कालेज चलाकर युवाओं को बेहतर तालीम देने के लिए भी प्रयासरत है। एसडीएम एवं मंदिर न्यास के अध्यक्ष डा. एमएल मेहता ने बताया कि इसके अलावा गरीब लड़की की शादी के लिए भी ट्रस्ट की ओर से दान दिया जाता है।

यह रहे बैठक में मौजूद
नयनादेवी (बिलासपुर)। नयनादेवी न्यास के बजट को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम एमएल मेहता के अलावा न्यास राजेश शर्मा, मस्त राम, कांशी राम चौहान, अशोक कुमार, यमलेंद्र कुमार, धर्मपाल, माणिक कुमार, प्रदीप कुमार, शशि पाल शर्मा, राम चंद, प्रभात कुमार, यमलेंद्र गौतम, मंदिर अधिकारी मदन लाल, डीएसपी सोमदत्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts