चंबा में 345 डेलीगेट्स ने डाले मत

चंबा। यूथ कांग्रेस के चुनावों में चंबा से हुए मतदान में कुल 345 डेलीगेट्स ने मतदान किया है। इन डेलीगेटों ने प्रदेशाध्यक्ष, लोकसभा अध्यक्ष, विस अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्षों को वोट दिए। इस दौरान चुराह विस क्षेत्र का मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। चुराह विस क्षेत्र के 121 में से 109 डेलीगेट्स ने वोट डाले, जबकि चंबा से 245 में से 165 और डलहौजी विस क्षेत्र के 93 में से 71 डेलीगेट्स ने वोट डाले। वहीं भटियात विस क्षेत्र के डेलीगेट्स ने नूरपुर में हुए मतदान में हिस्सा लिया। यहां के 152 में से 130 डेलीगेट्स ने वोट डाले। चुनाव प्रभारी मुकेश राज ने बताया कि विस अध्यक्ष के पद के लिए वोटों की गणना 16 नवंबर को नूरपुर में होगी। चुनाव परिणाम शाम के वक्त घोषित कर दिया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष के वोटों की गणना 17 नवंबर को धर्मशाला में होगी। चंबा विस क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए अकेले शिवांक शर्मा मैदान में हैं। चंबा-कांगड़ा लोकसभा सीट के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें चंबा के आरिफ मलिक और अभिषेक महाजन भी मैदान में हैं।

Related posts