चंपावत से फार्मेसिस्ट देहरादून रवाना

चंपावत। केंद्र के समान वेतन पर केंद्र के समान ही काम की मांग कर रहे डिप्लोमा फार्मेसिस्ट शनिवार को देहरादून रवाना हो गए। कल रविवार को देहरादून में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि राज्य सरकार के फार्मेसिस्टों के पास काम का अतिरिक्त कार्यभार है।
संगठन के पदाधिकारी प्रांतीय संरक्षक बीएस परवाल के नेतृत्व में दून के लिए रवाना हुए। इस दल में मंडलीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र पाटनी, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र जोशी, सतीश चंद्र पांडे, महेश चंद्र भट्ट, रोशन लाल आदि शामिल हैं। संगठन के जिलामंत्री मुकुल राय, कोषाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी, संयुक्त मंत्री मनोज टम्टा आदि ने उनको रवाना किया। जिला मंत्री श्री राय ने कहा कि कई अस्पतालों का संचालन अकेले फार्मेसिस्ट कर रहे हैं, लेकिन उनको शेड्यूल एच की दवाओं का वितरण करने की अनुमति नहीं दी गई है। यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो फार्मेसिस्ट कार्य बहिष्कार को बाध्य हो जाएंगे। फार्मेसिस्टों के आंदोलन की रूपरेखा कल देहरादून में होने वाली बैठक में तय हो जाएगी।

Related posts