
परवाणू (सोलन)। प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष मंगलेट ने कहा कि परवाणू में 5.30 करोड़ से निर्मित टर्मिनल मंडी में चंडीगढ़ के लगभग 50 आढ़ती भी इस सीजन में व्यापार करेंगे। इससे हिमाचल के बागवानों को परवाणू में ही अपनी फसल बेचने का विकल्प मिलेगा, वहीं चंडीगढ़ के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। वह मंडी निर्माण के जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि 15 जून तक टर्मिनल मंडी शुरू हो जाएगी।
मंडी में चल रहे विकास कार्यों पर संतुष्टि जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि 15 जून तक सभी तरह के निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे, जिसमें 200 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग भी शामिल हैं। परवाणू में आढ़तियों और व्यापारियों की सुविधाओं को विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर सब्जी मंडी मार्केटिंग एसोसिएशन परवाणू के सदस्य मुकुंद चौहान, लायक राम चौहान, रंजन चौहान, संजीव बरामटा, कमल महाजन, टर्मिनल मंडी के सचिव भानू शर्मा और ठेकेदार विरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
