चंडीगढ़ और पंजाब में तेज आंधी और बारिश, ओले भी पड़े

चंडीगढ़

सुबह से ही काले घने बादल छाए रहे।
चंडीगढ़ और पंजाब में रविवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट। चारों तरफ घने काले बादल छा गए। कुछ देर बाद ही तेज आंधी भी शुरु हो गई। आंधी और गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी शुरु हो गई। वहीं चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई है। पंजाब के कई जिलों से बारिश की खबर है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तो वहीं लोगों को गर्मी से भी कुछ राहत मिली। अभी में घने बादल छाए हुए हैं।

तीन दिनों की गर्मी के बाद मौसम ने बदला मिजाज
चंडीगढ़ और पंजाब में पिछले दो दिन दिनों से काफी गर्मी पड़ रही थी। लेकिन रविवार की सुबह लोगों के बिस्तर से उठने से पहले भी घने बादलों ने दस्तक दे दी और देखते ही देखते बारिश तेज बारिश शुरु हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस दौरान चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।

कई जगह शहर में गिरे पेड़

तेज आंधी से शहर में कई जगह पेड़ गिर गए। जिससे पेड़ के नीचे खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं कलाग्राम में गोंडा (उत्तर प्रदेश) जाने वाले लोगों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच के लिए लगाए गए कैंप सुबह की बरसात और आंधी के कारण तहस-नहस हो गए। जिसके चलते सुबह 8:00 बजे ही कलाग्राम में आने वाले लोगों को बसों में भरकर अब सेक्टर 43 अड्डे पर जांच के लिए ले जाया गया है।

यहां भी आंधी के साथ बारिश
पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर, बठिंडा, पठानकोट और फरीदकोट में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं ट्राइसिटी के मोहाली और पंचूकला में आंधी-बारिश ने दस्तक दी।

 

Related posts