घुड़दौड़ी कालेज में 11 अगस्त तक करें रिपोर्टिंग

पौड़ी। इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में 219 छात्रों ने रिर्पोटिंग कर ली है। शेष सीटों पर 6 से 11 अगस्त तक छात्रों को रिपोर्टिंग करनी होगी। कालेज के प्राचार्य प्रो. एके स्वामी ने बताया कि कालेज में बीटेक की 401 सीटें हैं। प्रवेश के लिए उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने ऑन लाइन काउंसिलिंग के जरिए 388 छात्राें को पात्र माना। इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन में 37, कंप्यूटर साइंस में 28, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 33, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 48, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में 11, सिविल इंजीनियरिंग में 48 तथा बॉयोटेक में 23 छात्रों ने कालेज में रिपोर्टिंग दी है। उन्होंने बताया कि जो छात्र इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए हैं वह 6 से 11 अगस्त तक कालेज में रिपोर्ट कर सकेंगे। कालेज में बेहतर शैक्षणिक माहौल के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts