घास काटते वक्त पहाड़ी से गिरी महिला, गंभीर

उत्तरकाशी। डुंडा प्रखंड के कवां गांव में जंगल में घास काटते समय पहाड़ी से गिरकर एक महिला घायल हो गई। महिला की गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने उसे देहरादून रेफर किया है। रास्ते बंद होने से परिजन उसे देहरादून नहीं ले जा पा रहे हैं।
कवां गांव की दीपमाला (32) पत्नी गोपाल राम मंगलवार सुबह घास काटने के लिए जंगल गई थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे पहाड़ी से घास काटते समय वह फिसलकर करीब सौ फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए देहरादून ले जाने को कहा। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। वन पंचायत सरपंच सोनानंद बिजल्वाण ने बताया कि महिला गरीब परिवार की है और उसका पति बेरोजगार है। गंगोत्री हाईवे बंद होने से उसे देहरादून नहीं ले जा पा रहे हैं। हेलीकाप्टर की सुविधा भी नहीं मिल पाने से परिजनों ने फिलहाल महिला को जिला अस्पताल में ही रखा है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित महिला की मदद की मांग की है।

Related posts