घायल बच्चे बेस अस्पताल से रेफर

रुद्रप्रयाग। मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर ध्वस्त पुश्ते के साथ गिरे दो बच्चों को बेस अस्पताल श्रीकोट से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने बताया कि बेस अस्पताल में न्यूरोसर्जन न होने के कारण उनको देहरादून भेजा गया है। बुधवार को पूर्वियाणा के निकट मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग का पुश्ता धंस गया था, जिससे पुश्ते के ऊपर चल रहे बीरेंद्र (11) और मुकेश (10) भी पुश्ते के मलबे के साथ 200 फीट नीचे गिर गए थे। दोनों घायल बच्चों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया गया था।

Related posts